लखीसराय, जनवरी 30 -- कजरा। कजरा पुलिस ने मध निषेध कानून के तहत फरार चल रहे एक आरोपी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड बरतला निवासी प्रभु मेहता के पुत्र नीरज मेहता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...