हरदोई, मई 12 -- कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव सोमवार को घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। सौतेले पिता और भाइयों ने मिलकर किशोरी के शव का दाह संस्कार खेत में ही कर दिया। भनक लगते ही किशोरी की मां ने सौतेले भाई पर किशोरी से दुष्कर्म करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार की देर शाम महिला ने बताया कि वह अपने पति को छोड़कर एक बेटी के साथ गांव के ही व्यक्ति संग रहने लगी थी। उक्त युवक की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे थे। आरोप है सौतेले बेटे उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दोनों की शादी भी हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी संग सौतेले बेटे ने दुष्कर्म किया था। इससे प्रताड़ित उसकी बेटी की संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह मौत हो गई। सौतेले पति ने बेटों संग मिलकर शव का गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.