पीलीभीत, सितम्बर 9 -- पूरनपुर। वन विभाग ने तालाब से कछुआ पकड़ने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। यह लोग कछुओं के साथ क्रूरता कर रहे थे। उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटा गया था। वन विभाग ने दोनों को जेल भेजा है। आरोपियों से बरामद कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर के रहने वाले रमेश पुत्र राम भरोसे और वीरू गौतम पुत्र राजकुमार को खुटार रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने तालाब के से कछुआ पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके पास से कछुए भी बरामद हुए थे। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें युवक कछुओं के साथ क्रूरता करता दिख रहा था। मामले को लेकर गांव के रहने वाले प्रेम कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। दोनों आरोपियों के पास से तालाब से पकड़े गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.