फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर। वन विभाग के रेंज कार्यालय से कछुआ तस्कर के भागने के मामले में डीएफओ ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है। वहीं चल रही जांच के दौरान अन्य कर्मियों के दोषी पाए जाने पर उन पर भी गाज गिर सकती है। हालांकि इस कार्यवाही को महज औपचारिकता करते हुए लापरवाही बरतने वाले शेष कर्मियों को बचाने की भी चर्चा। बता दें कि आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा करीब 40 लाख की कीमत के 148 कछुओं के साथ उमेश निवासी महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को एक नाबालिग के साथ पकड़ा गया। जो रेंज प्रथम कार्यालय से चकमा देकर फरार हो गया था। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है जिसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले चौकीदार जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। बताया कि अभी जांच प्रक्रियाधीन है जिसमें दोषी मिलने पर अन्य कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.