प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। गंगा के कछारी इलाकों में रहने वालों को राहत मिलने लगी है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे (रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 16 सेमी, छतनाग में गंगा 51 सेमी कम हुआ। नैनी में यमुना का जलस्तर 60 सेमी कम हुआ। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.90 मीटर, छतनाग 81.90 मीटर और नैनी में यमुना 82.59 मीटर पर थीं। बताया जा रहा है कि घरों में बाढ़ की वजह से शिविरों में शरण लेने वाले शाम तक अपने घरों में वापस लौट सकते हैं। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड का मानना है कि गंगा-यमुना का जलस्तर अभी और घटेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...