प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। गंगा के कछारी मोहल्लों में बाढ़ का खतरा टलने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर अब धीमी गति से कम होने लगा है। फाफामऊ में बुधवार को चार घंटे (सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक) गंगा का जलस्तर दो सेमी, छतनाग में 12 सेमी घटा। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर भी 12 सेमी नीचे आया। गंगा के कछारी इलाकों में रहने वालों ने बताया कि भोर से ही बाढ़ का पानी खिसकने लगा। इससे पहले मंगलवार को नैनी में यमुना का जलस्तर चार सेमी कम हुआ और फिर बढ़ने लगा था। दोपहर 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.83 मीटर, छतनाग 80.79 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 81.45 मीटर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.