मिर्जापुर, मार्च 27 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिलगो गांव में गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे कच्चे मकान में लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मकान में खड़ी बाइक भी आग के भेंट चढ़ गई। बिजली के तार में शार्ट सर्किट से आटा चक्की में आग लग गई थी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के भिलगो गांव निवासी रसीले बिंद का कच्चा मकान है। कच्चे मकान में ही डीजल से चलने वाली आटा चक्की मशीन लगवा रखे हैं। सुबह आटा चक्की चल रही थी। उसी दौरान बिजली के तार में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पा सके। घंटों मशक्कत के बाद आग बुझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.