अमरोहा, जुलाई 24 -- अतिक्रमण की मार से कराह रहे शहर में बाढ़ खंड के नाले का मामला सुर्खियों में आने के बाद अब पालिका प्रशासन की नींद टूटी है। पूर्व में अवैध कब्जों के दौरान खामोशी साधने वाला पालिका प्रशासन जल्द ही अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवाने का दावा कर रहा है। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र की सीमा में कच्चे नाले का पक्का निर्माण भी कराया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्व रिकार्ड के मुताबिक शहर में गाटा संख्या 130 में बाढ़ खंड का नाला दर्ज है। गाटा संख्या 130 व 78 में इसके दोनों तरफ तालाब दर्ज है। पूर्व में यह नाला चांदपुर के सिलारे से निकलकर शहर में रामलीला मैदान से होता हुआ बछरायूं तक जाता था। मौजूदा वक्त में नाला राजस्व अभिलेखों में तो दर्ज है लेकिन धरातल पर अस्तित्व समाप्त हो चुका है। रामलीला मैदान तक बनी पुलिया इसकी गवाह बनी है। हालांकि दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.