दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा। शहर के दिलखुश बाग मोहल्लावासियों को कच्ची सड़क से छुटकारा मिल गया है। एक साथ दो गलियों में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगों में प्रसन्नता है। मोहल्लावासी इसे लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के प्रति आभार जताते हैं। लोग बताते हैं कि 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशन के बाद वार्ड पार्षद सोनी पूर्वे ने सक्रियता दिखाकर रोड का निर्माण कराया है। इससे कच्चे रास्ते पर चलने की परेशानी से निजात मिल गई है। बता दें कि नगर निगम के वार्ड नंबर 11 स्थित दिलखुश बाग मोहल्ले की समस्याओं को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में विगत चार मई को 'बोले दरभंगा' पेज पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी। इस खबर पर स्थानीय वार्ड पार्षद ने संज्ञान लिया और सड़कों का पक्कीकरण कराया। मोहल्ले के सुधीर पांडे, नितिन कुमार, कृष्ण कुमार ठाकुर, ...