औरंगाबाद, जुलाई 23 -- नवीनगर प्रखंड मुख्यालय से साया गांव तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हालत जर्जर है। कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से भरा रहता है, जिससे यात्रा और मुश्किल हो जाती है। यह सड़क नवीनगर प्रखंड कार्यालय से वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय और वार्ड-13 के साया गांव को जोड़ती है। स्थानीय ग्रामीण सीताराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, कृष्णा सिंह, बैकुंठ सिंह, धमेंद्र सिंह, व्यास सिंह, राजेश्वर सिंह, पिंटू सिंह, श्रवण सिंह, संजीव सिंह, अशोक सिंह और विकास कुमार सिंह आदि ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं महावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.