हरदोई, फरवरी 6 -- बेहंदर। ग्राम पंचायत से कराए जा रहे नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर राजमिस्त्री और एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हिया गांव में रामरतन के मकान से प्रधान प्रतिनिधि बेचेलाल के मकान तक इंटरलॉकिंग लगाने के लिए बॉक्सिंग के साथ नाली निर्माण चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राजमिस्त्री राजेंद्र और मजदूर इसरार उर्फ गुड्डू गांव में ही जुद्धी की कच्ची दीवार के पास बॉक्सिंग बना रहे थे। तभी जुद्धी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। मलबे में कासिमपुर थाना क्षेत्र के नौतेरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री राजेंद्र और हिया गांव निवासी मजदूर इसरार उर्फ गुड्डू दब गए। लोगों ने शोर मचा...