पटना, दिसम्बर 30 -- नदी थाने की पुलिस ने रविवार की रात कच्ची दरगाह से एक युवक को दो किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर किराना दुकान की आड़ में गांजे की तस्करी करता था। प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद निवासी धनंजय कुमार कच्ची दरगाह में एक किराना दुकान संचालित करता है। गुप्त सूचना मिली थी कि एक किराना दुकान से गांजे की तस्करी की जा रही थी। इसके बाद छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...