पटना, फरवरी 8 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अधिकारियों को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसका निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पटना से उत्तर बिहार आना-जाना और भी आसान हो जाएगा। साथ ही बिदुपुर और आसपास के लोगों को भी पटना आने-जाने में आसानी होगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत कच्ची दरगाह से राघोपुर तक 6 लेन पुल पिछले साल ही चालू कर दिया गया था। सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को बताया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बचे हुए कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद यह पुल पूरी तरह जनत...