भागलपुर, जुलाई 17 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता कच्ची कांवरिया पथ पर शिवनंदनपुर बजरंगबली स्थान के सामने जलजमाव कांवरियों की परेशानी बढ़ा दी है। कांवरियों को कच्ची कांवरिया पथ पर बने गड्ढे में जमे पानी में प्रवेश कर आवाजाही करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो कच्ची कांवरिया पथ पर कार्य करा रहे कर्मी द्वारा गड्ढे को समतल नहीं किए जाने का खामियाजा कांवरिया को भुगतना पड़ रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर मिले कांवरिया रामजी सिंह बम ने बताया कि कच्ची कांवरिया पथ पर समतलीकरण और बालू सही से नहीं बिछाए जाने से पानी भरे गड्ढे के रास्ते यात्रा करनी पड़ रही है। इधर मसदी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार बिंद ने कांवरिया हित में इसे समतल कर बालू दिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...