छपरा, जनवरी 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। नगर थाना चौक पर गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र निवासी आकाश राज और नवीगंज, भगवान बाजार थाना क्षेत्र निवासी प्रताप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को कचहरी स्टेशन के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में माहौल को भयावह बनाने के लिए इन आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। संदेह के आधार पर रोके गए दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने कचहरी स्टेशन के पास हुई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी में शामिल टीम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.