रामपुर, मार्च 16 -- बार एसोसिएशन एवं लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने चेंबर तोड़े जाने के प्रस्ताव के विरोध में होली का पर्व जिला कचहरी में मनाया। वकीलों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता तब तक धरना जारी रहेगा। होली के दिन भी बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने बार के सामने धरना प्रदर्शन जारी रख साथियों को रंग लगाकर त्योहार को मनाया। धरना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में चला। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वी भान सिंह, श्याम लाल, मान सिंह, जितेंद्र प्रधान, सतीश चन्द्र, विनीत चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.