बदायूं, अप्रैल 24 -- शहर में मढ़ई चौक पर रखे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग से ट्रांसफॉर्मर के बुश जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ट्रांसफॉर्मर से पोषित इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने शटडाउन लिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद कर्मचारियों ने सुधार काम शुरू किया जो शाम तक जारी रहा। शहर की मढ़ई चौक पर ट्रांसफॉर्मर लगा है। जिससे आसपास इलाके के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार सुबह करीब छह बजे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो लोगों ने ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफॉर्मर के जलने की आशंका जताई, लेकिन उसके नीचे कूड़े कचरे के ढेर था। कूड़े के ढेर में आग लगते ही आग ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई। जिससे टांसफार्मर धू-धू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.