भागलपुर, जून 13 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत वार्ड एक समेत अन्य वार्डों के सैकड़ो परिवार को कचरा संग्रह बाल्टी नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के वार्ड एक समेत अन्य वार्डों के महादलित टोला में बाल्टी का वितरण नहीं किए जाने पर लोगों ने पंचायत के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि हमलोग चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कचरा संग्रह के लिए बाल्टी नही दिया गया है। खुशरुपट्टी महादलित समुदाय के मीरा देवी, सुनीता देवी, भारती देवी, मेदनी देवी, त्रिफुल देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बाल्टी वितरण की जानकारी के बाद कई बार इसको लेकर मुखिया तथा वार्ड सदस्य से बाल्टी देने को कहा, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। गंगापुर वार्ड एक के वार्ड सदस्य प्रमिला देवी के पति कारी ऋषिदेव ने बताया कि मुखिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.