रिषिकेष, जनवरी 5 -- शहर में खाली भूखंडों में जमा कचरा स्वच्छता की मुहिम पर पलीता लगा रहा है। इन भूखंडों की फिलहाल नगर निगम प्रशासन सफाई कर रहा है, मगर संबंधित स्वामियों को यह भी चेता दिया है कि शीघ्र ही उन्होंने भूखंड में कचरा गिरने से रोकने के इंतजाम नहीं किए, तो भूखंडों को लावरिश संपत्ति मानते हुए निगम को कब्जे में लेगा। स्वच्छता में ऋषिकेश को देश-प्रदेश में पहले पायदान पर लाने के लिए नगर निगम प्रशासन व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चला रहा है। निगम के 40 वार्डों में नगर निगम की टीम ने दर्जनों खाली निजी भूखंडों की सफाई भी की है। एक दफा सफाई करने के बाद निगम अब दोबारा इस तरह की गदंगी को लेकर सख्त रूप अपना रहा है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि निजी भूमि को साफ-सुथरा रखना संबंधित मालिक की जिम्मेदारी है, मगर वह इसमें लगातार अनदेखी बरत ...