बेगुसराय, मार्च 18 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सरकार के स्वच्छता अभियान को धरातल पर सुचारू रूप से चलाने के लिए अच्छी पहल शुरू की गई है। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के टोलों मुहल्लों से ठेलागाड़ी के जरिए कचरा उठाकर कचरा घर पहुंचाने का कार्य करने वाले कर्मियों के बकाया मानदेय के भुगतान के लिए प्रखण्ड कार्यालय द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। कचरा उठाव करने वाले कर्मियों को हर महीने पारिश्रमिक राशि उपलब्ध कराने के लिए उनके बैंक खाता में राशि भेजने की तैयारी की जा रही है। इसको देखते हुए अब प्रखण्ड क्षेत्र की सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान को बल मिलने की संभावना है। बताते चलें कि मेघौल पंचायत के कुल 14 वार्डों में पिछले छह महीने से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा अपने घरों के इर्द गिर्द ही कचरा फेंका जा रहा है। इस कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.