पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगरपालिका आम चुनाव-2026 में हॉट नगर निकाय बन गए मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पलामू के डीआईजी कौशल किशोर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। तीनों पदाधिकारियों ने अतिसंवेदनशील वार्ड-6 अंतर्गत कचरवा मोहल्ला के राजकीय नव प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ 3 एवं 4, वार्ड-5 के बहलोलवा मोहल्ला में राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 2 एवं 3 तथा वार्ड 5 के ही पोखराहा खुर्द स्थित राजकीय उत्क्रिमित विद्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 1 पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जांच की। जांच के दौरान तीनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं मत...