सासाराम, फरवरी 6 -- शिवसागर, एक संवाददाता। बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर-कचनथ गांव के बीच गुरुवार देर रात कुंआ से एक 18 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया कि मृतिका के शव की गोतहर गांव निवासी अजय सिंह की 18 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि खाना बनाने को लेकर राधा कुमारी को डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद वह घर से निकल गई। परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी वगैर किसी को बताए घर छोड़कर भाग गई थी। यह घटना कैसे हुई इसके बारे में परिजनों ने असमर्थता जतायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...