प्रयागराज, फरवरी 21 -- विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को नगर निगम के अल्लापुर जोन कार्यालय में कक्ष समिति की बैठक हुई। शासन के आदेश को दरकिनार कर महिला पार्षद पति प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहे। आधिकारिक कक्ष समिति की बैठक में पार्षद पतियों ने अपने सुझाव दिए। सुझावों पर विचार किया गया। जोन कार्यालय अल्लापुर में पिछले दिनों हुए विवाद और भ्रष्टाचार को लेकर बुलाई गई बैठक में जोनल अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पार्षद प्रतिनिधियों को न टोंका न रोका। मीटिंग में मौजूद पार्षदों के मुताबिक, कम से कम तीन महिला पार्षदों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपने सुझाव दे रहे थे। निदेशक नगर निकाय निदेशालय अनुज कुमार झा ने बीते 17 अक्तूबर को निकाय के प्रशासनिक कार्यों यथा बैठकों में निर्वाचित-पदेन महिला पदाधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों और दायित्व...