बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी किया। कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर पूरा नाम पता लिखा जाएगा। इसके लिए गत बुधवार को शासनादेश जारी किया गया है। जिले में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो गई है। 37 परीक्षा केंद्रों में 1505 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले परीक्षा में कक्ष निरीक्षक केवल उत्तर पुस्तिका पर अपने हस्ताक्षर किया करते थे। अब इस नियम में थोड़ा बदलाव किया है। अब कक्ष निरीक्षक बोर्ड परीक्षा में अपना पूरा नाम पता लिखेंगे। कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पृष्ठ पर हाईस्कूल में क्रम संख्या 11 तथा इंटरमीडिएट में क्रम संख्या 10 पर पूरा नाम लिखा जाएगा। इसके साथ संख्या एवं हस्ताक्षर के स्थान में संख्या ...