लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में आगामी शिक्षण सत्र (2026-27) के लिए कक्षा 9 और 11 की रिक्त के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2025 रखी गई है। चयन परीक्षा प्रभारी युगल किशोर ने बताया कि आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 9 व कक्षा 11 की रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं कक्षा 9 के लिए वह कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्राएं कक्षा 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक कक्षा 9 व 11 के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.