गुमला, नवम्बर 11 -- कामडारा। थाना क्षेत्र के कुदा सरनाटोली (पोकला गेट) निवासी जुलतन तोपनो के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही 10 वर्षीय विनिता उरांव पिछले 24 दिनों से लापता है। इस संबंध में जुलतन तोपनो ने कामडारा थाना में आवेदन देकर बताया कि विनिता उरांव पिता सुखैर उरांव ग्राम नरौली, थाना कैरो, जिला लोहरदगा की रहने वाली है। वह उनके घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।18 अक्टूबर को विनिता बिना कुछ बताए घर से निकल गई और देर शाम तक लौटकर नहीं आई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कामडारा थाना में बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.