शामली, जनवरी 1 -- जिले में भीषण सर्दी का कहर जारी है। ऐसे में डीएम के निर्देश जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में दो दिन तक का अवकाश बढा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल ने बताया इस कारण 12 वीं तक के सभी स्कूलों में दो से तीन जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। ये आदेश बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त एवं यूपी व सबीएसई सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा। तीन तारीख शनिवार तक स्कूल शीत कालीन अवकाश तक बंद रहेंगे जबकि चार तरीख को रविवार अवकाश के कारण बंद रहेंगे। इसके चलते स्कूल अब पांच जनवरी में सोमवार के दिन खुलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...