बिजनौर, फरवरी 9 -- चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र छात्राओ के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से छात्र छात्राओ का मनोबल बढ़ा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...