औरैया, फरवरी 7 -- औरैया, संवाददाता।ज्ञानस्थली अके डमी में शनिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव और प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। प्रबंधक शिव प्रसाद यादव ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से सफलता निश्चित मिलती है। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश सिंह चौहान ने कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.