फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। सारन के सरकारी स्कूल में कक्षा से गैरहाजिर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलने पर सारन थाना एसएचओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने मारपीट के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र सोमवार को गणित की कक्षा में गैर हाजिर था। इस पर शिक्षक ने मंगलवार को गैर हाजिर छात्र को पहले तो जमकर डांटा। इसके बाद शिक्षक इतना गुस्सा हो गए छात्र के तलवों में डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पिटाई करने के लिए शिक्षक ने दो छात्रों से पीड़ित छात्र के पैर भी पकड़वाए थे। पीड़ित छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है। जब शिक्षक छात्र की पिटाई कर रहा था तो किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.