महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई में कक्षा नौ व 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को होगी। इसमें दो परीक्षा केंद्रों पर कक्षा आठ व दस में पढ़ रहे 869 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा नौ के लिए प्रवेश परीक्षा कार्मल इंटर कालेज धनेवा धनेई व जवाहर नवोदय विद्यालय पर परीक्षा होगी। यहां कुल 734 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पर प्रवेश परीक्षा होगी। यहां कुल 135 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा नौ की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30बजे तक व कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा सुबह 11:15बजे से दोपहर 1:45 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...