हरदोई, जून 29 -- हरदोई। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी रमेश सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध है। सत्र 2025-26 में कक्षा पांच में अध्ययनरत ऐसे छात्र/छात्रायें जो मूलत: जनपद हरदोई के निवासी हैं और जिन्होंने कक्षा 03, 04 बिना किसी अन्तराल के उत्तीर्ण की है वे सभी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अत: समस्त अर्ह छात्र/छात्राएं किसी भी जनसेवा केन्द्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं के मोबाइल व डेस्कटॉप का प्रयोग कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करके आवेदन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.