भागलपुर, जनवरी 24 -- भागलपुर। सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को कक्षा नवम से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के आधार पर छात्र का चयन होगा। इसके लिए 26 जनवरी से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। चयन परीक्षा आठ मार्च को होगी। एससीइआरटी की वेबसाइट पर आवेदन के लिए लिंक जारी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.