चंदौली, फरवरी 5 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड के मुजफ्फरपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे है। परिसर में ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के साथ ही उपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। ऐसे में वहां पढ़ने वाले नौनिहालों की सुरक्षा खतरे में है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता है। अभिभावकों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं कराया गया। कंपोजिट विद्यालय में वर्तमान में 373 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी के दो केंद्र भी संचालित हो रहे हैं। अभिभावक रामविलास का कहना है कि जिसमें दर्जनों बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। वहीं विद्यालय परिसर में वर्षों से लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर और उससे जुड़ा 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार किसी...