अल्मोड़ा, मार्च 11 -- भतरौंजखान स्थित डीएनपी के छात्र छात्राओं ने ककलासौं और तल्ला सल्ट क्षेत्र में होली गायन के माध्यम से धूम मचाई। गांवों और कस्बों में जगह जगह होली गायन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। जगह जगह पर लोगों ने बच्चों की होली का स्वागत किया। भतरौंजखान से शुरू हुई होली परिक्रमा का मंगलवार को ग्रामीणों ने सिरमोली, पंतगांव, बटिया, सिनौड़ा, टानी, चौनलिया, मछोड़ आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। लोगों ने बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की थी। विद्यालय के प्रबंधक ललित करगेती ने बताया कि 15 वर्षों से डीएनपी के बच्चों की होली परिक्रमा आयोजित हो रही है। कल भतरौंजखान में सांस्कृतिक जुलूस आकर्षण का केंद्र रहेगा। पहले दिन बच्चों ने ककलासों व तल्ला सल्ट में घूम घूम कर लोगों को होली शांतिपूर्वक मानाने संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.