चम्पावत, जनवरी 15 -- टनकपुर। आमबाग के ककराली गेट के पास एक ग्रामीण के घर के पास बने कच्चे गोदाम में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित धीरज सिंह ने बताया कि गोदाम ने साइकिल एवं अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। बुधवार की रात आग लगने से गोदाम में रखा सामना जल गया। ग्राम प्रधान ललिता सिंह ने बताया कि धीरज सिंह घर के पास बरामदे में आग जलाते थे। बुधवार की रात आग सेंकने के बाद उन्होंने उसे बुझा दिया था। रात्रि में अचानक गोदाम में आग भड़क गई। जिससे गोदाम में रखी साइकिल घरेलू सामान तथा छप्पर जल गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि आग लगने से करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। इधर पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है। विभागीय आकलन के बाद वास्तविक नुकसान का पता लग सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.