आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- मेंहनगर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ककरहट गांव में सिरसाल किक्रेट क्लब के तत्वावधान में रविवार को क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें ककरहट की टीम को क्लिप मंजीत इलेवन की टीम ने 41 रनों से हराकर मैच जीत कर विजयी बना। मैच का उद्घाटन समाजसेवी बेलाल अहमद और प्रदीप सिंह ने फीता काट कर किया। मेंहनगर क्षेत्र के ककरहट गांव में आयोजित एक दिवसीय टुर्नामेंट में ककरहट आजमगढ़ और क्लिप मंजीत इलेवन मऊ के बीच मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्लिप मंजीत इलेवन की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में कुल 131 रन बनाया। जिसमें शाहबाज मैक्सी ने आठ छक्का और एक चौका की मदद से 60 रनों का योगदान दिया। जबाव में मैच खेलने उतरी ककरहट की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में मात्र 90 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार क्लिप मंजीत इलेवन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.