अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के आउटर में सात थाना क्षेत्रों में करीब 100 से अधिक होटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं। यहां दिनभर अनैतिक गतिविधियां चलती रहती हैं। इनमें कई होटल नेताजी चला रहे हैं तो कई पर राजनीतिक संरक्षण है। पिछले साल हुई घटना के बाद ये होटल बंद किए गए थे। लेकिन, नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सात दिन का आश्वासन लेकर फिर से इन्हें खोल दिया गया। तब से ये होटल बंद नहीं हुए। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में खलबली मची हुई है। चौंकाने वाली बात है कि पिछले एक साल में ही 30 से अधिक नए होटल खुल गए हैं। शहर के आउटर इलाके में पड़ने वाले थाने रोरावर, लोधा, बन्नादेवी, गभाना क्षेत्रों में 60 से अधिक होटल संचालिक हो रहे हैं। वहीं, गांधीपार्क, महुआखेड़ा व अकराबाद क्षेत्र में कई होटल खुल गए हैं। कई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.