चित्रकूट, फरवरी 7 -- मानिकपुर। क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन शुक्ल व पंकज सिंह पटेल की अगुवाई में अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि उपनिबंधन कार्यालय जल्द चालू करते हुए ग्राम न्यायालय की बिल्डिंग का शीघ्र निर्माण कराया जाए। कस्बे में बस स्टैंड, उमरी में चयनित खेल मैदान, बाईपास को देखते हुए दिलावर के डेरा से कल्याण केन्द्र चौराहा व पुराना मानिकपुर होते हुए सेमराटार ऐलहा तक सड़क का निर्माण कराया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में भूमिहीन लोगों को जमीन के पट्टे दिए जाएं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रेमचंद भारतीय, प्रमोद प्रधान, दादूराजा नागर, अखिलेश्वर सिंह, नारायण सिंह पटेल, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। बढ़ी धारा में महिला पेंशनर को मिली जमानत चित्रकूट। कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.