गंगापार, जनवरी 16 -- बछरा बंधे से मदरहा के निधि का पुरा तक पहुंची माइनर कई वर्षो से सूखी पड़ी है, जिससे माइनर से संबधित उक्त गांव के किसान सिंचाई समस्या से ग्रसित हैं। निधि का पुरा गांव के किसान मदन गोपाल मिश्र, वंश गोपाल, विद्याकांत मिश्र, राम जी मिश्र, संकठा प्रसाद, राम बालक शर्मा, अरविन्द शर्मा, बृजेदव मिश्र सहित कई किसानों ने बताया कि बछरा बंधे का उद्देश्य पठारी क्षेत्र के गांव मदरहा, भटौती, सपहा, भसुन्दर खुर्द, दरी सहित विभिन्न गांवों की हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई समस्या को दूर करना है, लेकिन विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही सिंचाई समस्या दूर नहीं की जा सकी। निधि का पुरा गांव तक पहुंचने वाली माइनर भटौती के पास सपहा बस्ती स्थित नहर से जोड़ी गई है। इस माइनर की साफ-सफाई के नाम पर एकमुश्त रकम तो खर्च की जाती है, लेकिन कई वर्षो से सिंचाई का पा...