शामली, दिसम्बर 2 -- पुलिस मुठभेड़ के दौरान ढेर हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मिथुन ने जरायम की दुनिया में चोरी के प्रयास में 2009 में कदम रखा ओर पहला मुकदमा जीआरपी नई दिल्ली में दर्ज हुआ। 15 साल की जयराम की दुनिया में मिथुन स्थानीय जनपदों के लिए ही नहीं बल्कि कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। शामली एवं बागपत में वांछित इनामी मिथुन ने चेनई, आंध्रप्रदेश आदि स्थानों पर ट्रेनों में लूट एवं चोरी आदि संगीन वारदातों को अंजाम दिया था। उस पर इन राज्यों में भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। गांव अलाउदीनपुर निवासी मिथुन पुत्र बिल्लू ने जहां दिल्ली से जरायम की दुनिया में क़दम रखा था।तभी से उसके बाद उसने मुड़कर नहीं देखा और घटनाओ को अंजाम देने लगा। जिसमें 2014 में दूसरा मुकदमा थाना कवाली जीआरपी गुण्टाकल आन्ध्र प्रदेश में हुआ। वहीं फिर अपर...