रांची, नवम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत सभी स्थानों पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पूरी श्रद्धा के साथ मनायी जाएगी। इस बार तीन शुभ संयोगों के बीच कार्तिक पूर्णिमा मनायी जाएगी। आचार्य और पंडितों के अनुसार इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, हंस राजयोग और शिववास का शुभ संयोग के कारण यह पूर्णिमा और अधिक पुण्यदायी हो गया है। इस शुभ दिन में लोग पवित्र स्नान के साथ ही पूजा पाठ और दान कर विशेष पुण्य का भागी बनेंगे। इस दिन माता लक्ष्मी और नारायण भगवान विष्णु की पूजा होगी। लोग स्वर्णरेखा के तट से लेकर विभिन्न जलाशयों में पवित्र स्नान के बाद पूजा अनुष्ठान कर दान पुण्य करेंगे। गंगा घाट पर देव दीवाली मनाने की परंपरा कार्तिक पूर्णिमा पर ही देव दीवाली का भी पर्व मनाने की परंपरा है। कहा जाता है कि देव लोक से देवी-देवता पृथ्वी पर दीवाली मनाने गंगा ...