शामली, अप्रैल 3 -- विद्युत लाइन बदलने के कार्य के चलते नगर के कई मोहल्लों में आपूर्ति करीब सात घंटे बाधित रही। बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा देवी मंदिर बिजलीघर के कोतवाली फीडर पर पुराने बिजलीघर के पास रखे ट्रांसफार्मर की कटहरा धर्मशाला से जोड़वा कुआं व सराफा बाजार से होते हुए निर्मल चौराहे तक विद्युत लाइन बदलने का कार्य किया गया। इसी के चलते प्रात: 11 बजे से शाम छह बजे तक पुराना बाजार, निर्मल चौराहा, सराफा बाजार, जोड़वा कुआं, चौक बाजार और बेगमपुरा की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई, जिस पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.