जमशेदपुर, जून 19 -- कई मामलों में वांछित निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। निशु को गुरुवार सुबह उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह बहरीन से दिल्ली पहुंचा था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया और जमशेदपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। निशु ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उसे डर है कि कहीं जमशेदपुर पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दे। निशु पर जमशेदपुर में कई मामले दर्ज है। साल 2022 में गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम से हुए हमले में भी वह शामिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.