अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या। रमजान मुबारक माह में शहर की विभिन्न मस्जिदों में 10 दिवसीय तरावीह की नमाजों का दौर सोमवार को कलाम पाक मुकम्मल हो गया। रूमी जकी निवासी खंदारी बाजार ने बताया कि मस्जिद इमाम ए आजम खंदारी बाजार में हाफिज मोहम्मद फैसल हाशमी द्वारा तरावीह की नमाज अदा कराई गई। नमाजे ईशा के बाद मौलाना मुफ्ती मोइनुद्दीनअशरफी मुफ्ती ए अवध का बयान हुआ। इसी तरह जनपद अयोध्या के मोहल्ला कंगी गली, चौक मुसाफिरखाना, तरंग रोड स्थित जिन्नाती मस्जिद, वजीरगंज छावनिया मदरसा फैजाने अत्तारी, जन्नत लान सहित कई मस्जिदों में भी 10 रोज तरावीह की नमाजें मुकम्मल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.