मैनपुरी, मार्च 22 -- स्वामी भजनानंद आदर्श गोशाला फर्दपुर रोड के लिए कई पत्र भेजे जाने के बाद भी तहसील भोगांव द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने पर यूपी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखा है। पूर्व में भी कई बार अधिकारियों से पत्राचार किया गया। हालांकि एसडीएम स्तर पर निर्देश तो दिए गए परंतु आज तक उन निर्देशों पर अधीनस्थों ने कार्रवाई नहीं की और न ही रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को सौंपी है। स्वामी भजनानंद आदर्श गोशाला फर्दपुर रोड तहसील भोगांव से गोशाला के प्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी कई बार जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर 100 बीघा भूमि गांव अहिरवा व आसपास के ग्रामों से ग्रामसभा की भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए मांग कर चुके हैं। यूपी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त कई पत्र इस संबंध में भेज चुके हैं। उन्होंने भेजे गए पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.