गढ़वा, अक्टूबर 3 -- गढ़वा, संवाददाता। नवरात्र व विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए गये हैं। उसके लिए विभिन्न संवेदनशील स्थलों में भी दुर्गापूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा निर्गत संयुक्तादेश द्वारा विभिन्न दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा दुर्गापूजा पर्व में विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के विभिन्न स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य/प्रतिनियुक्ति स्थल से कुछ दंडाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ड्यूटी से अनुपस्थित दंडाध...