रांची, जून 25 -- रांची। रांची वन प्रमंडल एवं संस्था विश्व सेवा परिषद की ओर से विभिन्न पंचायत मनातू, सुकुरहुटु, नेवरी, मेसरा में नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। अफीम की खेती को लेकर भी ग्रामीणों को जागरुक किया गया। संस्था के अध्यक्ष राहुल कुमार राज ने कहा कि रांची वन प्रमंडल द्वारा अभी तक कई पंचायत में ये अभियान चलाया जा चुका है। लोक गीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर गजेंद्र महतो, रोहित बैठा, मुकेश कुमार, करमचंद उरांव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...