बांदा, फरवरी 20 -- बांदा। संवादददता तहसील के खप्टिहाकला कस्बे में इंटर कॉलेज से लेकर पंचायत भवन तक जाने वाला इन दिनों कठिनाई भरा है। मार्ग बनाए जाने के पहले ही खडंजा उखाड़कर फेंक दिए गए हैं। इससे लोगों का इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग पर मां पाथादाई की सिद्ध पीठ है। यहां सैकड़ो की संख्या में दूर दराज इलाकों से श्रद्धालु आते हैं। इसी मार्ग पर आगे नाले व पुलिया का निर्माण होने की वजह से यह मार्ग पूरी तरीके से अवरुद्ध है। यहां से मोटर गाड़ियां नहीं निकल पाती है। श्रद्धालु किसी तरीके से इस मार्ग में पैदल चलकर मंदिर पहुंच पाते हैं। वहीं केन नदी के उस पार बसे आधा दर्जन मजरों में रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.