कोडरमा, अक्टूबर 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कोडरमा जिला समिति की बैठक रविवार को झुमरी तिलैया शहर के विवाह भवन में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन मोहम्मद सद्दाम ने किया। इस अवसर पर कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ने नए साथियों को अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, सुधाकर यादव, मोहम्मद सद्दाम, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक नवीन चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी, विद्यानंदन पांडे समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.